Home » उत्तराखंड » देहरादून में बाइक सवार युवक ने किया युवती पर बेरहमी से वार, मौके पर हुई मौत

देहरादून में बाइक सवार युवक ने किया युवती पर बेरहमी से वार, मौके पर हुई मौत

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के देहरादून में मच्छी बाजार में आज एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला देहरादून मच्छी बाजार का है जहां आज सोमवार सुबह एक युवती को बेरहमी से एक युवक ने मार दिया। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जांच पड़ताल जारी है। देहरादून के मच्छी बाजार में युवक, युवती से बातचीत कर रहा था इसी दौरान चापड़ से उसने युवती पर हमला कर दिया।

बाइक सवार युवक ने किया हमला

युवक ने युवती के घर के बाहर ही हमला किया। युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। युवती किसी काम से घर के बाहर जा रही थी इसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दे दिया। पहले युवक ने युवती से बातचीत की और बातचीत के दौरान चापड़ निकाल कर गले पर वार कर दिया। जिसके बाद गन्नू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास फैली सनसनी

इस घटना के बाद आसपास सनसनी फैल गई है। युवक का नाम आकाश कुमार ने गन्नू को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। घटना के बाद युवती को इलाज के लिए तुरंत दून चिकित्सालय ले जाया गया। जिसके बाद वहां चिकित्सालय में युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की टीम ने युवक को कोतवाली नगर श्रेत्र से हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Read More:- साल 2026 का बजट हुआ पेश, क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?