Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित इंद्रावती नदी में बीती रात एक 19 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सीसी कार्यालय में पदस्थ एक महिला आरक्षक जिनका बेटा 19 वर्षीय था उसने नदी में छलांग लगा दी। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली वह कोतवाली पुलिस और नगर सेवा की एसडीआरएफ तुरंत मौके पर पहुंची इसके बाद इस युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
जानकारी मिली है कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपनी मां को फोन किया था। युवक ने फोन लगाने पर अपनी मां से कहा कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा जिसके बाद महिला ने घबरा कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
तलाश अभियान जारी
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश जारी कर दी गई है। फिलहाल तलाश अभियान जारी है। इस तलाश अभियान में तरुण की चप्पल और मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवकों ने युवक को नदी में कूदते हुए देखा है। रात ज्यादा होने की वजह से युवक का तत्काल पता नहीं लग पाया लेकिन एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सुबह से नदी में सर्चिंग ऑपरेशन जारी कर दिया है।
सबसे छोटा बेटा है तरुण
परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई जिसके बाद वह देर रात नदी के किनारे मौजूद रहे। बताया जा रहा है महिला आरक्षक का पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत है। हालांकि बीते कई सालों से वह अलग-अलग रह रहे हैं। तरुण अपने सभी बहन भाइयों में सबसे छोटा है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फिलहाल युवक का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
Read More:- मध्यप्रदेश का मौसम बार-बार बदल रहा करवट, फरवरी महीने में बारिश और ओलो का सिलसिला जारी




