Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। सूरजपुर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने धोखाधड़ी की जिसके बाद यह फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। रेलवे में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर इस युवक ने लाखों रुपए की ठगी की थी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक मामला सामने आया है।
जिसमें बीते 3 साल पूर्व नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करके लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सूरजपुर जिले में पिछले वर्ष 4 में को ग्राम आमगांव निवासी बाल स्वरूप सिंह ने थाना जयनगर में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी
सूरजपुर जिला में की गई इस शिकायत के मुताबिक सितंबर 2023 में उसके परिचित अज्जू सिंह आत्मज बुढ़न सिंह निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर में रेलवे विभाग में चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर लगभग 238600 ले लिए थे। ऐसे में जब नौकरी नहीं लगी तो उसने केवल ₹70000 वापस दिए और बाकी रकम वापस नहीं दी। ऐसे में अज्जू सिंह से बाकी रकम मांगी गई लेकिन उसने नहीं दी। नौकरी लगने के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस की गिरफ्त में आया अपराधी
इस मामले में डीआईजी और एसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए प्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लग गई और इसी बीच जानकारी मिली और आरोपी सुदामा दास पिता स्वर्गीय समल दास उम्र 48 वर्ष निवासी मरौल बरडिपा टोला थाना बगीचा जिला जयपुर को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अज्जू के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी और अपने सभी कारनामों को स्वीकार किया और उसे मंगलवार के दिन गिरफ्त में ले लिया गया। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
Read More:- अमित शाह आएंगे 7 मार्च को हरिद्वार के दौरे पर, कई विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा




