Home » उत्तराखंड » विधानसभा चुनाव को लेकर आज अहम बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव को लेकर आज अहम बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में आज भाजपा द्वारा और कमेटी के बैठक बुलाई गई है। यह बैठक बहुत ही हम रहने वाली है। इस बैठक के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने स्वागत किया। फिलहाल उत्तराखंड में भाजपा ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यह बैठक बुलाई है जिसकी तैयारी बहुत जोरों शोरों से चल रही है। भाजपा की अब बैठक जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी द्वारा बुलाई गई है।

जेपी नड्डा के अध्यक्षता में होगी बैठक

भाजपा की इस बैठक के अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करने वाले हैं। भाजपा की तरफ से जीत का परचम लहरा कर हैट्रिक लगाने की सियासी रणनीति तैयार की जा रही है। इस बैठक का मुख्य कारण है विधानसभा चुनाव। इस बैठक में तय किया जाएगा कि भाजपा आने वाले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि मुद्दे क्या-क्या होंगे।

विधानसभा चुनाव से लेकर बूथ स्तर तक की सारी रणनीति तैयार की जाएगी यह तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। बता दे हाल ही में भाजपा की तरफ से पहले चरण का सर्वे हो चुका है और इसको ध्यान में रखते हुए और कमेटी के बैठक बहुत अहम रहने वाली है।

चुनाव में जीत की तैयारी में लगी भाजपा

इस बैठक के दौरान इस बात पर बातचीत होगी कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर है और कौन सी सीटों पर जीत का रास्ता साफ है। इन चीजों को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पहले ही कहना है कि जो यहां के विधायक है वही वहां अगले चुनाव में लड़ेंगे। विधायक हो या मंत्री किसी की भी सीट नहीं बदलेगी। इस बार किसी भी तरह के बदलाव नहीं किए जाएंगे।

Read More:- उत्तरप्रदेश के नंदगांव में भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, हमले के दौरान तीन लोग हुए घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?