Home » उत्तर प्रदेश » चीनी मांझे से किसी की मौत हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा – सीएम योगी आदित्यनाथ

चीनी मांझे से किसी की मौत हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा – सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttarpradesh News:- प्रदेश भर में मांझे से हो रही दुर्घटनाओं के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में चीनी मांझे से किसी की मौत को लेकर सीधा पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार मानने की बात कही उनका कहना है कि अगर चीनी मांझे से अगर किसी की मौत होती है तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

सीएम ने कहा लापरवाही करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं चीनी मांझे के उत्पादन बिक्री और उपयोग से जुड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त करने के भी आदेश मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं। इसके खिलाफ व्यापक अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान चीनी मांझे के उत्पादन बिक्री और उपयोग से सभी नेटवर्क ध्वस्त किए जाएंगे।

मांझे से मौते सामान्य नहीं – सीएम योगी

सीएम योगी का कहना है कि चीनी मांझे से हो रही मौते कोई सामान्य मौते नहीं है बल्कि यह हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हैं। इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले में थोक विक्रेता गोदाम परिवहन मध्य और ऑनलाइन सप्लायर के सदन जांच करने और कार्यवाही करने को लेकर कहा गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि चीनी मांझे की बिक्री और भंडारण ना हो सके।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हो रही अवैध बिक्री

सीएम योगी ने प्रदेश भर के एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं जो की 24 घंटे इस पूरे मामले पर ध्यान रखेगा और सभी अधिकारी बाजारों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले अवैध मांझे पर ध्यान देगा और सख्त कार्रवाई करेगा।

स्कूलों और कॉलेज में चलाए जाएंगे अभियान

प्रदेश सरकार की तरफ से स्कूलों और कॉलेजो में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि बच्चे और युवाओं को चीनी मांझे के खतरों के बारे में जानकारी दी जाएगी बाजारों में पतंग विक्रेता को स्पष्ट चेतावनी मिलेगी कि यह चीनी मांझा बेचते पाए गए और खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Read More:- मध्यप्रदेश में फिर हुई सर्द हवाओं की वापसी, ठंड ने लिया विकराल रूप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?