Triple Murder:- छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में स्थित कोरबा शहर जहां पर ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। जिसमें स्क्रैप व्यवसाय करने वाले अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की लाशे बरामद हुई है। यह ट्रिपल मर्डर शहर के समीप के एक फार्महाउस में हुआ है। जिसमें इन तीनों ही लोगों को बड़ी बेरहमी से गला घोटकर मार डाला गया।
फार्महाउस स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन का बताया जा रहा है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात वाली जगह पर 3 शव मिले जिसमें एक स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन का है और एक स्थानीय युवक इसके अलावा एक युवक बिलासपुर का इसमें शामिल है और इन तीनों ही युवकों को बड़ी ही बेरहमी से गला घोटकर मार डाला गया।
ट्रिपल मर्डर ने फैलाई शहर में दहशत
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के बाहरी इलाके में हुई इस वारदात से पूरा शहर डर और दहशत में है। पुलिस को शव मिलने के बाद उन्होंने एक घटनास्थल को सील कर दिया और इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हत्या को लेकर तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
आपसी रंजीश या व्यावसायिक दुश्मनी हो सकती है हत्या का कारण
स्ट्रिपल मर्डर के कई कारण हो सकते हैं जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश या फिर व्यापारिक दुश्मनी की वजह से उनकी हत्या हुई होगी। पुलिस जांच में जुटी हुई है और तेजी के साथ जांच की जा रही है। ऐसे में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम से थोड़ी बहुत मदद हो सकती है।
Read More:- सोने की कीमतें बढ़ने से महिलाएं हो रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की तरफ आकर्षित





