Amit Shah:- संसद में जोरदार बहस छिड़ गई है जिसको लेकर पार्टियां एक दूसरे पर सियासी हमले कर रही है। ऐसे में अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोल दिया। संसद में बहस के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा की वंदे मातरम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। अमित शाह ने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान वंदे मातरम बोलने वालों को जेल करवा दी। अमित शाह का कहना हे कि वंदे मातरम तब भी थी जब आजादी का आंदोलन चल रहा था और 2047 में भी रहेगा जब भारत महान बन जाएगा। वंदे मातरम हमेशा हमारे लिए जरूरत रहेगा।
प्रभु श्री राम ने भी किया मातृभूमि का वंदन – अमित शाह
विपक्ष पार्टी पर तंज कसते करते हुए अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम सदियों से चल रहे इस्लामिक हमले और देश की संस्कृति को बचाने के लिए यह एक प्रयास किया गया था। वंदे मातरम की रचना बंकिम बाबू ने की थी। ताकि देश की सभ्यता और संस्कृति बची रहे और अंग्रेज उनकी सभ्यता और संस्कृति हम पर ना थोप सके। इतना ही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा कि मातृभूमि का वंदन तो भगवान श्री राम भी करते हैं।
अमित शाह ने सदा पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना
अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर इनको दो अंतरों तक सीमित कर दिया है। अगर वंदे मातरम दो टुकड़ों में ना बटा होता तो कभी भी देश का विभाजन नहीं हो पाता। वंदे मातरम का विभाजन होने की वजह से देश का विभाजन हो गया।





