Home » उत्तर प्रदेश » होली का पावन अवसर पर पसरा मातम, उत्तरप्रदेश में भयानक हादसे में तीन युवकों की मौत

होली का पावन अवसर पर पसरा मातम, उत्तरप्रदेश में भयानक हादसे में तीन युवकों की मौत

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में होली का मौका मातम में बदल गया। यूपी के हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र में भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा बहुत ही भयावह और दर्दनाक था इस हादसे में तीन युवकों की जान गई जो आपस में दोस्त थे एक अज्ञात वाहन ने आकर बाइक को टक्कर मारी जिसके चलते यह हादसा हुआ और युवकों की जान चली गई।

सुबह के 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सिकंदराराऊ थाना क्या अंतर्गत आने वाले अलीगढ़ जीटी रोड पर एटा की तरफ जा रही बाइक को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। यह घटना 4 मार्च सुबह 3:00 की है। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी है कि अभी तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के कपिल निवासी मुस्तकीम उर्फ इकबाल पुत्र गुड्डू और एटा के सिढ़कपुरा निवासी समीर खान पुत्र मुन्नी खान और कायमगंज निवासी असलम पुत्र राजू नोएडा में नौकरी करते थे। खबर मिली है कि तीनों युवक अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर इन तीनों युवकों को कुचल दिया। 4 मार्च को जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर पीछे से आते समय मारी थी अज्ञात वाहन ने टक्कर।

तीनों युवक हुए गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी जिसके बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल होने के बाद तत्काल इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।  जिसके बाद तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के बाद उन्हें पहचाना गया और कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Read More:- चमोली जिले के थराली के जंगलों में लगी भयानक आग, कई हेक्टेयर जमीन हुई जलकर खाक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?