गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह 9 बजे अपने विधायकों के साथ गोपालगंज कूच करने वाले हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी है। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए तेजस्वी के गोपालगंज जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
राबड़ी आवास पुलिस छावनी में तब्दील
तेजस्वी यादव जैसे ही गोपालगंज के लिए राबड़ी आवास से बाहर निकले वहीं पर प्रशासन के द्वारा तैनात मजिस्ट्रेट ने उन्हें रोक दिया है और कहा कि प्रशासन ने आपको गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद राबडी आवासी पर के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।