Home » राजनीति » High Alert पर वैष्णो देवी धाम: कटड़ा से भवन तक सुरक्षा घेरा सख्त, हर गतिविधि पर पैनी नजर

High Alert पर वैष्णो देवी धाम: कटड़ा से भवन तक सुरक्षा घेरा सख्त, हर गतिविधि पर पैनी नजर

High Alert
High Alert

High Alert on Vaishno Devi : जम्मू संभाग की धर्मनगरी कटड़ा में इन दिनों माहौल पूरी तरह सतर्कता भरा है। खुफिया एजेंसियों की ओर से हाई अलर्ट जारी होने के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

कटड़ा के एंट्री प्वाइंट से लेकर भवन परिसर तक अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही हैं। यात्रा मार्ग पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और बिना जांच किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही।

High Alert पर वैष्णो देवी धाम

क्विक रिस्पांस टीम को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यात्रा मार्ग, भवन परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी निगरानी को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी खतरे को पहले ही भांपा जा सके।

मजदूरों और वाहनों की सघन जांच

श्रद्धालुओं के अलावा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा देने वाले मजदूरों की भी पहचान और सामान की जांच की जा रही है। कटड़ा से सटे सभी पुलिस नाकों पर वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है और संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत पूछताछ की जा रही है। भवन क्षेत्र में पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया विभाग की टीमें मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त जारी है और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को देने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यात्रा को निर्बाध व सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More : Youth Congress: 4 नेता गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?