Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में चल रहा तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला, फसलों को हो रहा नुकसान

मध्यप्रदेश में चल रहा तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला, फसलों को हो रहा नुकसान

Weather News:- मध्यप्रदेश में आंधी तूफान और जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पहले भी बारिश और तेज हवाएं चल कर दी थी जिसकी वजह से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। कई जिलों में पानी गिरता नजर आया। वही 23 और 24 फरवरी को नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की वजह से फिर एक बार जोरदार बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम ने करवट ली है जिसकी वजह से शुक्रवार को कई जिलों में पानी गिरा और अभी भी हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है, आने वाली 23 और 24 फरवरी के बाद भी मौसम में बदलाव नजर आएगा और कई जिलों में बारिश गिर सकती है।

फसलों को हुआ नुकसान

बीते दिनों में तेज हवा और बारिश के चलते हैं किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। रतलाम और शाजापुर के साथ उज्जैन में गेहूं की खड़ी फसले झुक गई है। जिसकी वजह से दोनों की गुणवत्ता गिरने की संभावना है। इसके साथ ही लगभग 25 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में फसलों को नुकसान होते देख प्रशासन की तरफ से सर्वे शुरू कर दिया गया है।

कई जिलों में आज बारिश के आसार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है शनिवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में पानी गिर सकता है। वही भोपाल, इंदौर ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

फरवरी में कई बार गिरी बारिश

मध्यप्रदेश में फरवरी के महीने में कई बार बारिश और आंधी तूफान के साथ ओले गिरे हैं। फसलों को नुकसान हुआ है जिसके चलते सर्वे किया जा रहा है। फिर एक बार बारिश और आंधी तूफान के साथ मौसम बिगड़ने के संकेत नजर आ रहे हैं।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में हुई फिर बढ़ोतरी, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?