Bank Holiday:- बैंक में आज से लेकर 4 दिनों तक किसी भी प्रकार का कोई कामकाज नहीं होगा। हाल ही में दिल्ली में डीएफएस, लेबर कमिश्नर और आईबीए के साथ बैंक प्रबंधनो की बैठक में इस पर कोई फैसला नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद में एक दिन की बैंक हड़ताल करने का फैसला हुआ है। सरकारी बैंकों में आज से लेकर 4 दिन तक कोई भी काम नहीं होगा।
ऐसा इसीलिए क्योंकि आज चौथा शनिवार है और इसके बाद रविवार और सोमवार के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 27 जनवरी को सभी बैंक करनी हड़ताल पर रहने वाले हैं। इसीलिए 28 जनवरी तक बैंक के कोई भी काम नहीं होंगे। बुधवार को 28 जनवरी से सभी कामकाज शुरू होंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस की हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस की तरफ से लंबित मार्गो के समर्थन में हड़ताल की जा रही है। यह हड़ताल 27 जनवरी को है और एक दिवसीय है। इस एक दिवसीय हड़ताल के दौरान एसबीआई की घंटाघर शाखा पर सुबह 10:00 बजे से ही धरना प्रदर्शन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक और जिला मंत्री प्रदीप चौहान का कहना है की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर देशभर के सभी कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के आवाहन पर 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की गई है।
हड़ताल का निर्णय लिया गया
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक और जिला मंत्री प्रदीप चौहान का कहना है, कि दिल्ली में डीएफएस, लेबर कमिश्नर और आईबीए के साथ हुई बैंक प्रबंधनों की बैठक के दौरान कोई भी फैसला नहीं लिया गया जिसके बाद सब कुछ सोचने समझने के बाद एक भी इस है बैंक हड़ताल का फैसला लिया गया।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में तेजी का सिलसिला कब थमेगा? जाने आज के ताजा भाव





