Google Pixal 9a:- फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल चल रही है। इस साल में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन की लिस्ट में गूगल पिक्सल का पॉपुलर स्मार्टफोन भी शामिल है। गूगल पिक्सल का यह स्मार्टफोन हाल ही में बीते साल लॉन्च हुआ था जिस पर इस सेल में तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो प्राइस-कट के साथ बैंक ऑफर को अप्लाई करने के बाद यह स्मार्टफोन आपको लॉन्च प्राइस से लगभग 15000 रुपए की छूट पर मिलता है। गूगल पिक्सल के स्मार्टफोन को आप कम से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर ऑफर्स
फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल के दौरान गूगल पिक्सल का यह स्मार्टफोन बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है। कंपनी के इस Google Pixal 9a स्मार्टफोन पर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल का 8GB राम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला स्मार्टफोन आपको केवल 39,999 रुपए में लिस्ट किया गया है।
हालांकि इस स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 49,999 है। इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स चल रहे हैं। जिसमें एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ₹5000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, वही बैंक ऑफर्स के साथ यह स्मार्टफोन आपको केवल 34999 में मिल जाएगा। इस ऑफर का लाभ आप उठा सकते हैं।
गूगल पिक्सल 9a स्मार्टफोन की खासियत
गूगल पिक्सल के इस स्मार्टफोन में आपको जबरदस्त 6.3 इंच का pOLED डिस्पले मिल जाएगा। इसके साथ ही इसमें आपको रेजोल्यूशन के नाम पर 1080×2424 पिक्सल मिल जाता है। इस स्मार्टफोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G लाइट, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NPC, GPS, और USB 3.2 Type- C पोर्ट जैसे फीचर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 48 एमपी का प्राइमरी कैमरा भी देखने को मिल जाता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज लागू हुई कमिश्नर प्रणाली, लगभग 23 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर





