Home » टेक न्यूज़ » Google ने लॉन्च किया Gemma 4 AI मॉडल, अब और स्मार्ट होगी टेक्नोलॉजी

Google ने लॉन्च किया Gemma 4 AI मॉडल, अब और स्मार्ट होगी टेक्नोलॉजी

Google
Google

Google Gemma 4 : टेक दिग्गज Google ने गुरुवार को अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemma 4 लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की Gemma सीरीज का लेटेस्ट वर्जन है, जिसमें पहले के मुकाबले कई बड़े सुधार किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल ज्यादा स्मार्ट, तेज और एडवांस्ड तरीके से काम करेगा। Gemma 4 को चार अलग-अलग साइज और कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसमें Effective 2B (E2B), Effective 4B (E4B), 26B Mixture of Experts और 31B Dense जैसे मॉडल शामिल हैं।

खास बात यह है कि इसे डेवलपर्स आसानी से डाउनलोड करके अपने सिस्टम पर भी चला सकते हैं। यह मॉडल कंपनी के प्लेटफॉर्म के साथ-साथ थर्ड पार्टी साइट्स पर भी उपलब्ध रहेगा।

Google Gemma 4

इस नए मॉडल में कई नई खूबियां जोड़ी गई हैं। इसका कॉन्टेक्स्ट विंडो अब 256K टोकन का हो गया है, जो पहले 128K था। इसका मतलब है कि यह ज्यादा लंबी और जटिल जानकारी को समझने में सक्षम है। साथ ही इसे 140 से ज्यादा भाषाओं में ट्रेन किया गया है, जिससे यह दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपयोगी बनता है। Gemma 4 को Apache 2.0 लाइसेंस के तहत जारी किया गया है, जिससे इसे फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे डेवलपर्स Google AI Studio और Vertex AI के जरिए सीधे उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा Hugging Face, Kaggle और Ollama जैसे प्लेटफॉर्म से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

रीजनिंग और कोडिंग में बेहतर

कंपनी के अनुसार, Gemma 4 में एडवांस्ड रीजनिंग की सुविधा दी गई है। यह मॉडल अब मल्टी-स्टेप प्लानिंग और जटिल लॉजिक को बेहतर तरीके से समझ सकता है। इसके अलावा, यह कोड जनरेशन में भी सक्षम है और फंक्शन कॉलिंग व JSON आउटपुट जैसी सुविधाएं देता है, जिससे डेवलपर्स अपने AI टूल्स को और मजबूत बना सकते हैं। Gemma 4 सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं है। यह मॉडल इमेज और वीडियो को भी प्रोसेस कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह OCR और चार्ट को समझने जैसे काम भी आसानी से कर सकता है। कुछ मॉडल्स में ऑडियो इनपुट का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह स्पीच को पहचानने और समझने में सक्षम है।

प्राइवेसी और फ्री इस्तेमाल

इस AI मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लोकल डिवाइस पर भी चलाया जा सकता है। इससे यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहता है और प्राइवेसी बनी रहती है। साथ ही, यह फ्री में उपलब्ध है, जिससे छोटे डेवलपर्स और स्टार्टअप्स को भी इसका फायदा मिल सकता है।

Read More : Kerala में शशि थरूर के काफिले पर हमला, 1 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?