Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 जवानों की मौके पर मौत, 1 जवान गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 जवानों की मौके पर मौत, 1 जवान गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जवान बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नेशनल हाईवे 30 पर खपरी के पास हुआ है। यह हादसा बहुत ही दर्दनाक था। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक और घायल जवान 201 कोबरा बटालियन के थे। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिले पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

ट्रक और कार की हुई सीधी टक्कर

कार में यह सभी जवान सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की तरफ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सुबह खपरी के पास जवानों की कर पहुंची और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद कर बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तुरंत ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे भीड़ लगी और तुरंत ही लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

चार जवानों के मौके पर मौत

इस भीषण सड़क हादसे में जवान मुकेश कुमार सौरभ तोमर राजकुमार गोंद और हीरालाल नागर की घटना के बाद मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अभियान राय नामक एक गंभीर जवान को तुरंत अस्पताल भेजा गया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत दल के साथ शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More:- विधानसभा चुनाव को लेकर आज अहम बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?