Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के गांव हीरानगर में वन विभाग ने घरों में की छापेमारी, लगभग 100 नाग अवैध लकड़ी लगी हाथ

छत्तीसगढ़ के गांव हीरानगर में वन विभाग ने घरों में की छापेमारी, लगभग 100 नाग अवैध लकड़ी लगी हाथ

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ से एक मामला सामने आया है जिसके दौरान दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम हीरानार में वन विभाग की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर दो घरों में छापा मारा है। वन विभाग के छापेमारी के दौरान उनके हाथ लगभग 100 नग अवैध चिरान लकड़ी लगी है। जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के गांव हीरानार का है।

7 फरवरी को हुई छापेमारी

वन विभाग की टीम को मुखबिर की तरफ से सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने दो घरों में छापा मारा। वन विभाग का कहना है कि जिले में अवैध कास्ट चिरान के विरुद्ध लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत सर्कल के ग्राम हीरानार में 7 फरवरी को छापेमारी की गई।

छापेमारी में मिली 100 नग लकड़ी

वन विभाग की जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को हुई इस छापेमारी के दौरान पुराने मकान से वीजा लकड़ी के 65 नग चिरान फारा और चमेली बाई के घर से साल लकड़ी के 35 नाग चिरान बरामद किए गए हैं। दोनों घरों से अवैध लकड़ी जब्त करके 1 अपराध मामला दर्ज कर दिया गया है। इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More:- आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?