Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » नया साल शुरू होते ही अपनाएं यह कुछ वास्तु टिप्स, जीवन बनेगा सुख सुविधा से भरपूर

नया साल शुरू होते ही अपनाएं यह कुछ वास्तु टिप्स, जीवन बनेगा सुख सुविधा से भरपूर

Vastu Tips:- नया साल शुरू होने जा रहा है ऐसे में आप सब यह सोचते हैं कि हमारा साल पिछले साल से ज्यादा बेहतर हो इसके लिए वह कई उपाय भी आजमाते हैं और कई तरह के वास्तु के उपायों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अब साल 2026 का आगमन जल्द ही होने वाला इसलिए लोग इसकी तैयारी में लगे हुए है।

साल 2026 के शुरू होते ही अगर आप कुछ खास उपाय आजमाते हैं तो ऐसे में आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और जीवन में सभी आने वाली समस्याएं दुख दर्द बढ़ाया समाप्त होने लगती है। इन उपायों को आजमाना वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इन उपायों से होने वाले लाभों के बारे में बताया है लिए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पोछा लगाने का तरीका

साल 2026 शुरू होते हैं आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि जब भी आप घर में पोछा लगाते हैं तो पोंछे के पानी में थोड़ा सा नमक जरूर डाल दे। अगर आप पोछे के पानी में नमक डालते हैं तो इससे वातावरण सकारात्मक हो जाता है।

मुख्य दरवाजे की साफ सफाई

घर में मुख्य दरवाजा सबसे अहम माना जाता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि नए साल का आगमन होते ही आपके घर का मुख्य दरवाजा साफ सुथरा और स्वच्छ रखना है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और सभी समस्याएं समाप्त होंगी।

तुलसी के पौधे का महत्व

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं लगा है तो आपको तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए क्योंकि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

घर में टूटी फूटी चीज ना रखें

घर में गलती से भी टूटी-फूटी चीज ना रखें क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। टूटा हुआ कांच या बंद घड़ी घर में रखना अशुभ माना जाता है। घर में बंद घड़ी रखना समय रुकने का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इसे तुरंत घर से निकाल दे।

Read More:- बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीति हुई तेज, मस्जिद नहीं अब बनेगा राम मंदिर – संजय पोयरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?