Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » किराए के मकान में वास्तु दोष से बचने के लिए अपनाए यह उपाय, जाने कैसे हल होगी समस्या

किराए के मकान में वास्तु दोष से बचने के लिए अपनाए यह उपाय, जाने कैसे हल होगी समस्या

Vastu Tips:- वास्तु दोष का हर जगह सही होना बहुत महत्वपूर्ण होता है चाहे वह आप अपने घर में रह रहे हैं या फिर किसी और के घर में किराए से रह रहे हैं। लेकिन ऐसे में सबसे बड़े समस्या यह होती है कि अगर आप किराए के मकान में रहते हैं तो ऐसे में किसी भी तरह से आप घर में बदलाव नहीं कर सकते दीवार तोड़ना या दिशा बदलने या बड़े निर्माण किसी भी तरह से संभव नहीं हो पाए जिसकी वजह से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में हम आज आपको ऐसे कुछ छोटे-मोटे उपाय बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप किराए के मकान में वास्तु दोष ठीक कर सकते हैं। दोषों के वजह से आ रही है सभी समस्याएं भी ऐसे में समाप्त होने लगेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्वास्तिक का उपाय

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और वहां वास्तु दोष है तो ऐसे में आपको मुख्य द्वार पर लाल या फिर पीले रंग का स्वास्तिक जरूर बनना चाहिए या फिर ॐ का चिह्न जरूर बनना चाहिए। अगर आप बना नहीं सकते तो आप स्टीकर जरूर लाकर चिपका दीजिये। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। धीरे-धीरे इस उपाय से वास्तु दोष समाप्त होने लगता है।

नमक का उपाय

किराए के मकान में उत्तर दिशा में एक छोटा सा कांच या फिर तांबे का कटोरा ले और इसमें समुद्री नमक भर दे। अब इस नमक को हर हफ्ते बदलना है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, क्योंकि नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। ऐसे में घर में पैसा भी टिकता है और फिजूल खर्ची भी कम हो जाती है।

मकान को साफ सुथरा रखें

किराए के मकान में ईशान कोण दिशा को कभी भी गंदा न होने दे यहां पर किसी भी प्रकार की गंदी चीज जैसे जूते या भारी सामान ना रखें। इस दिशा में आपको तुलसी का पौधा या फिर जल का छोटा सा पात्र रखना चाहिए। ऐसा करने से देवताओं की कृपा बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

Read More:- फाल्गुन अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें यह उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?