Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश से एक बहुत ही सनसनी और दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस मामले ने पूर्व आसपास के पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामला यह है कि मथुरा के एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस मामले की जानकारी पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। यह मामला मथुरा के महावन क्षेत्र का है जहां पर पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
घर में मिले पांच लोगों के शव
मामला तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खप्परपुर का है। घर में 35 वर्षीय किसान मनीष और उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी उनके साथ ही दो वर्षीय एक बेटा पंकज रहता था। इन सब के शव घर में मिले हैं। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि मनीष की शादी 8 साल पहले मदनी सादाबाद में हुई थी मनीष के दो भाई और है जो गांव में अलग-अलग घरों में रहते हैं और मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था।
आत्महत्या का कारण नहीं हो पा रहा स्पष्ट
परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है। आसपास रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि पता चल सके कि इन लोगों को किस तरह की परेशानी थी जिसके चलते इन लोगों को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।
दीवार पर लिखा – ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं’
पुलिस की छानबीन के दौरान देखा गया कि घर के अंदर सभी पांच लाशे थी और इसी घर की दीवार के अंदर लिखा हुआ था कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं’ हालांकि आत्महत्या किस वजह से की गई इसका कारण अब तक पता नहीं चल पा रहा है।
भाई से चल रहा था विवाद
35 वर्षीय किसान मनीष के ससुर घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे और पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दामाद एक दिन पहले ही उनसे मिलने आए थे और किसी भी तरह से इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतना सब कुछ हो जाएगा। हालांकि उनका कहना था कि कुछ दिनों से अपने भाई बिल्लू से मनीष का विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के गांव हीरानगर में वन विभाग ने घरों में की छापेमारी, लगभग 100 नाग अवैध लकड़ी लगी हाथ





