Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में स्टेट टॉप करने पर 10वी की छात्रा संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी वीडियो कॉल पर बधाई

छत्तीसगढ़ में स्टेट टॉप करने पर 10वी की छात्रा संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी वीडियो कॉल पर बधाई

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। ऐसे में हाई स्कूल में तीन छात्राओं में संयुक्त रूप से पहले स्थान हासिल किया है। जिसमें पहला स्थान संध्या नायक का है संध्या नायक के अलावा परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट में टॉप किया है। संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्टेट टॉप करने पर फोन पर वीडियो कॉल कर बधाई दी है।

इतना ही नहीं आप चौधरी ने संध्या नायक के आने वाले भविष्य को उज्जवल बनाने की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी। ओपी चौधरी को अपना आइडल बताते हुए संध्या नायक ने कहा कि वह सिविल सर्विस की तैयारी करने की इच्छा रखती है। इस बात पर आप चौधरी ने कहा कि वह आने वाले समय में उसका मार्गदर्शन करेंगे इस बात का वादा किया है।

महासमुंद जिले से है संध्या नायक

जानकारी के मुताबिक संध्या नायक और परी रानी प्रधान महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। वही अंशुल शर्मा मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। इन तीनों ने परीक्षा में 594 अंक प्राप्त किए हैं। रिया केसरवानी और रानू सिद्धि में साहू ने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वही रितिका प्रधान दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने भी 98.83 प्रतिशत प्राप्त किए हैं।

छत्तीसगढ़ के टॉपर

छत्तीसगढ़ में टॉप करने वाले 10 टॉपर के नाम यहां दिए गए हैं, जिसमें कई नाम शामिल है रिया केसरवानी ने 593 अंक प्राप्त किया। वहीं रानू सिद्धि में साहू और रितिका प्रधान ने भी 593 अंक हासिल किया हैं। इसके साथ ही दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन में भी 98.83% प्राप्त किए हैं कल्पना यादव ने 592 अंक प्राप्त किए। साहिल बारेठ ने 591 अंक प्राप्त किए हैं। इस तरह इन लोगों ने टॉप 10 टॉपर में अपना स्थान बनाया है।

Read More:- उत्तराखंड में बिजली की मांग बढ़ने के कारण अब यूजेवीएनएल बैटरी से मिलेगी बिजली, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?