Home » टेक न्यूज़ » Ferrari: ब्रिटेन में यूरोप की हुई पहली डिलीवर, दुनिया में केवल 3 ऐसी कारों में से है एक!

Ferrari: ब्रिटेन में यूरोप की हुई पहली डिलीवर, दुनिया में केवल 3 ऐसी कारों में से है एक!

Ferrari
Ferrari

Ferrari : Ferrari का नाम आते ही लग्ज़री, रफ्तार और रुतबे की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। भारत ही नहीं, दुनिया के रईस तबके में Ferrari को सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि पहचान माना जाता है। आम तौर पर इसे खरीदते समय कीमत से ज्यादा स्टेटस देखा जाता है, लेकिन Ferrari की एक ऐसी कार भी है, जिसे लेने से पहले अरबपति भी एक पल रुककर सोचने को मजबूर हो जाएं। Ferrari की खास पेशकशों में Ferrari F80 का नाम सबसे ऊपर रखा जा सकता है। यह कार हाल ही में ब्रिटेन के एक अरबपति को डिलीवर की गई है। खास बात यह है कि यह यूरोप की इकलौती Ferrari F80 है। दुनिया भर में इस मॉडल की सिर्फ तीन यूनिट ही मौजूद हैं, जो इसे सुपरकार से कहीं आगे, एक कलेक्टर्स पीस बना देती हैं।

Ferrari F80 को जानबूझकर बेहद सीमित संख्या में तैयार किया गया है। यही वजह है कि इसे खरीदना सिर्फ पैसे का मामला नहीं, बल्कि ब्रांड के साथ पुराने रिश्ते और खास चयन प्रक्रिया से जुड़ा होता है। इतनी कम यूनिट होने के कारण यह कार सीधे तौर पर एक्सक्लूसिव क्लब का हिस्सा बन जाती है।

Ferrari में हाइब्रिड ताकत का जबरदस्त मेल

Ferrari F80 की सबसे बड़ी पहचान इसकी पावर है। इसमें 1200 सीसी का वी6 हाइब्रिड इंजन दिया गया है। सिर्फ इंजन से यह करीब 900 हॉर्स पावर जनरेट करती है, लेकिन हाइब्रिड सिस्टम जुड़ते ही इसकी कुल ताकत 1200 हॉर्स पावर तक पहुंच जाती है। परफॉर्मेंस के आंकड़े Ferrari F80 को अलग स्तर पर ले जाते हैं। यह कार महज 2.15 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 5.75 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है, जो इसे ट्रैक और सड़क दोनों के लिए खतरनाक बनाती है।

डिज़ाइन और फीचर्स

Ferrari F80 में कार्बन फाइबर अलॉय व्हील्स, कार्बन फाइबर बोनट, सिजर डोर और एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक इसे बेहतर कंट्रोल देती है। खास बात यह है कि खरीदार एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक हर चीज अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज करवा सकता है। Ferrari F80 की शुरुआती कीमत करीब 3.9 मिलियन यूरो बताई जाती है। कस्टमाइजेशन के साथ यह रकम और बढ़ जाती है। भारतीय मुद्रा में देखें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

Read More : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?