Home » मोबाइल » Facebook-Instagram पर आया नया AI सहायक, 5 सेकंड में देगा जवाब; अकाउंट समस्या से लेकर स्कैम रिपोर्ट तक करेगा मदद

Facebook-Instagram पर आया नया AI सहायक, 5 सेकंड में देगा जवाब; अकाउंट समस्या से लेकर स्कैम रिपोर्ट तक करेगा मदद

Facebook-Instagram
Facebook-Instagram

Facebook-Instagram : सोशल मीडिया की दुनिया में अब यूजर्स की शिकायतों का समाधान पहले से कहीं तेज होने वाला है। टेक कंपनी Meta Platforms ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram के लिए एक नया AI Support Assistant लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि यह टूल यूजर्स की समस्याओं को समझकर तुरंत जवाब देगा और जरूरत पड़ने पर उनकी ओर से कार्रवाई भी कर सकेगा। इसका मकसद ऐप्स पर सपोर्ट सिस्टम को तेज और ज्यादा प्रभावी बनाना है।

Meta के मुताबिक यह नया AI असिस्टेंट फिलहाल एंड्रॉयड, iOS और डेस्कटॉप के हेल्प सेंटर में रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यूजर का सवाल आते ही यह पांच सेकंड से भी कम समय में जवाब देने की क्षमता रखता है।

Facebook-Instagram

अगर किसी को अपने अकाउंट से जुड़ी परेशानी हो जैसे लॉगिन समस्या, पासवर्ड बदलना या प्रोफाइल एडिट करना तो यह असिस्टेंट तुरंत गाइड कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे यूजर्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया AI असिस्टेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। Meta के अनुसार यह कई तरह के जरूरी कामों में भी मदद करेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी यूजर को कोई फर्जी अकाउंट या स्कैम दिखता है, तो वह उसी समय रिपोर्ट दर्ज करा सकेगा। इसके अलावा अगर किसी पोस्ट या वीडियो को प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है, तो असिस्टेंट यह समझाने में मदद करेगा कि ऐसा क्यों हुआ और जरूरत पड़ने पर अपील भी कराई जा सकेगी। फिलहाल यह सुविधाएं मुख्य रूप से Facebook पर उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें Instagram पर भी लागू करने की योजना है।

AI से मजबूत होगा कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम

Meta सिर्फ यूजर सपोर्ट तक ही नहीं रुकना चाहता। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर गलत या खतरनाक कंटेंट को पहचानने के लिए ज्यादा उन्नत AI सिस्टम भी विकसित कर रही है। शुरुआती परीक्षण में दावा किया गया है कि ये सिस्टम रोजाना करीब 5,000 स्कैम प्रयासों को पहचान कर रोक पा रहे हैं। इसके अलावा मशहूर हस्तियों की नकली पहचान बनाकर ठगी करने की घटनाओं में भी लगभग 80 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। Meta का कहना है कि ये तकनीक इंसानी टीमों के साथ मिलकर काम करेगी, जिससे प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

Read More : Middle East War का असर, तेल-गैस संकट से घबराईं सरकारें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?