Uttarakhand News:- चार धाम की तीर्थ यात्राएं जल्द ही शुरू होने वाली है। अप्रैल महीने की आने वाली 19 तारीख से चार धाम यात्रा शुरू होगी। ऐसे में दुनिया भर के तीर्थ यात्रियों में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। इस दुनिया से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 6 मार्च से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अगले महीने चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी इसके लिए एक सप्ताह में लगभग 5.18 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। अगले महीने 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया जाएगा।
जल्द होगी चारधाम यात्राएं शुरू
चार धाम की यात्राएं जल्द ही शुरू होने वाली है जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। देश दुनिया से सारे यात्री आएंगे और एक सप्ताह में इसका लगभग 5 लाख का आंकड़ा पार हो चुका है। पंजीकरण के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल कितने यात्री चार धाम की यात्रा के लिए निकलेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक पंजीकरण के आंकड़ों के मुताबिक अगर जाने तो केदारनाथ धाम में लगभग 173157 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। वही बद्रीनाथ धाम में 152478 यात्रियों ने और गंगोत्री के लिए लगभग 97662 और यमुनोत्री के लिए 95606 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
यात्रियों ने बनाया नया रिकॉर्ड
यात्रियों के पंजीकरण किया संख्या केवल ऑनलाइन है। 17 अप्रैल से हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ नयागांव हरबर्टपुर में 50 केंद्रों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा वहीं बीते साल की बात करें तो 17 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवाया था लेकिन चार धामों में दर्शन करने वाले की संख्या लगभग 49 लाख रही है। इस साल भी चार धाम यात्रियों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसे में बेहतर व्यवस्था और सही तरीके से सुरक्षित यात्रा के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम में हो रहा बदलाव, मौसम फिर गरमाया, आगे बारिश की संभावना




