Home » मध्य प्रदेश » नए साल में भी नहीं मिल रही ठंड से राहत, सर्द हवाओं और ठंड का डबल अटैक आज भी जारी

नए साल में भी नहीं मिल रही ठंड से राहत, सर्द हवाओं और ठंड का डबल अटैक आज भी जारी

Weather News:- पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। जनवरी का महीना शुरू होने के बाद आज भी ठंड और घना कोहरा इसके साथ ही शीत लहर भी बनी हुई है। कितनी तेज ठंड का कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम के कारण भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ है। पिछले कई दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में आम जनजीवन बहुत प्रभावित हो रहा है, क्योंकि ठंड इतनी पड़ रही है कि लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज मौसम में जबरदस्त ठिठुरन महसूस की जा रही है।

25 सालों का टूटा रिकॉर्ड

इस साल की ठंड में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस साल नवंबर के महीने में 84 साल में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की है। वही दिसंबर के महीने में 25 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। ऐसे में ठंड अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है मौसम विभाग की माने तो जनवरी के महीने में भी ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।

घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। देशभर के कई जिलों में घने कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम हो चुकी है। वही ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला और डिंडोरी में भी घना कोहरा देखने को मिला है।

बर्फबारी से ठंड में बढ़ोतरी

पिछले कई दिनों से उत्तरभारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से इसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह शाम घना कोहरा नजर आ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानी हो रही है। रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

Read More:- नए साल के पहले दिन सोना चांदी के भाव में कितना बदलाव, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?