Uttarakhand News:- उत्तराखंड में कई जिलों में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर 12 जनवरी को काउंसलिंग हुई थी। इस काउंसलिंग को हुए लगभग 8 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। काउंसलिंग के दौरान अधिकतर जिलों में हंगामा की स्थिति बनी हुई थी। इस हंगामा का कारण है अभ्यर्थियों का आरोप अभ्यर्थियों का कहना है कि कब मेरिट वाले छात्रों का चयन किया जा रहा है।
प्रदेश के प्राथमिक में 1670 शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग कराई गई थी। जिसकी मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं हो पाई है। ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिले हैं जो मेरिट लिस्ट अभी तक तैयार नहीं कर पाए हैं जिसकी वजह से लिस्ट जारी नहीं की गई है।
1670 पदों के लिए आवेदन
प्राथमिक शिक्षकों द्वारा भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों की संख्या 1670 है जिसके लिए लगभग 61000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। ऐसे में इस काउंसलिंग को हुए लगभग 8 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप
अभ्यर्थियों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। वही अच्छी मेरिट वाले अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती से वंचित रह गए हैं। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के मेरिट लिस्ट अभी तैयार की जा रही है और कई जिलों में अब तक मेरिट लिस्ट तैयार नहीं हुई है। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार और एक अन्य जिले में अब तक मेरिट लिस्ट तैयार नहीं हुई है। यह लिस्ट जारी किए जाने के बाद ही शिक्षकों के नियुक्ति पत्र उनको दिए जाएंगे।
Read More:- छत्तीसगढ़ के भिलाई में अज्ञात लोगों ने किया राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के कांच में आई बड़ी दरार





