Home » स्पोर्ट्स » Eden Gardens में भारत की दहाड़; वेस्टइंडीज पर जीत, संजू सैमसन बने सेमीफाइनल के हीरो

Eden Gardens में भारत की दहाड़; वेस्टइंडीज पर जीत, संजू सैमसन बने सेमीफाइनल के हीरो

Eden Gardens
Eden Gardens

Eden Gardens : टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां दर्शकों ने आखिरी गेंद तक सांसें थामे रखीं। 196 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का सबसे सफल रन चेज माना जा रहा है।

जीत के असली सूत्रधार रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया। उनकी बल्लेबाजी में संयम और आक्रामकता का अनोखा मेल दिखा। आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की दूसरी गेंद पर लगाया गया चौका निर्णायक साबित हुआ।

Eden Gardens में भारत की दहाड़

जैसे ही गेंद बाउंड्री पार गई, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। जीत के बाद संजू ने हेलमेट उतारकर भावुक अंदाज में आसमान की ओर देखा और घुटनों पर बैठकर आभार जताया। मैच खत्म होते ही डगआउट का दृश्य भी कम यादगार नहीं था। हेड कोच गौतम गंभीर मैदान पर पहुंचे और संजू को गले लगाकर बधाई दी। यह पल कैमरों में कैद हो गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी खेल भावना का अनोखा उदाहरण पेश किया। संजू के पवेलियन लौटते समय सूर्या ने अपनी कैप उतारकर झुकते हुए उन्हें सलाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह सम्मान भरा क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

10 साल पुराना हिसाब भी बराबर

इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज से एक दशक पुरानी हार का बदला भी चुका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 195 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। मध्यक्रम ने जिम्मेदारी निभाई और मैच अंत तक रोमांचक बना रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अब इंग्लैंड से सेमीफाइनल की टक्कर

भारत अब 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। जिस अंदाज में खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया, उससे साफ है कि लक्ष्य सिर्फ सेमीफाइनल तक सीमित नहीं है। ईडन गार्डन्स की यह रात भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।

Read More : India v West Indies: ईडन गार्डन में वेस्टइंटडीज से सामना!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?