Utterpradesh News:- उत्तरप्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए और कोहरे में तेजी देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां के सभी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को लगभग 1 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। उत्तरप्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी को यह कदम उठाना पड़ा। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि ऐसी भीषण ठंड में बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर है इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान 1 जनवरी तक स्कूल में पूरी तरह से बंद रहने वाले हैं।
कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के सभी आधार अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह स्वयं क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और जमीनी हकीकत का जायजा लेते रहे। उसके साथ ही इस भीषण ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों के अलावा और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था को भी ध्यान में रखें। जिससे कि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण ठंड को देखते हुए कई निर्देश दिए जिसमें प्रदेश के किसी भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने को मजबूर ना हो। सभी रेल बसेरों में ठंड से बचाने के लिए कंबल और साफ सफाई समेत सभी ज़रूरतें और सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और आश्रय मिल सके। जिससे कि इस भीषण ठंड में किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
1 से 12वीं कक्षा तक स्कूल रहेंगे बंद
बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसको देखते हुए राजधानी में प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अधिकारी विशाख जी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसका पालन करने के लिए कहा गया है। स्कूलों में यह छुट्टियां 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक घोषित की गई है। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Read More:- सोना-चांदी के भाव पहुंचे अपने हाई स्तर पर, जाने आज के ताजा भाव





