Home » उत्तराखंड » Doon University में 2026-27 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन; प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा चयन

Doon University में 2026-27 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन; प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा चयन

Doon University
Doon University

Doon University : देहरादून स्थित Doon University ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इच्छुक छात्र-छात्राएं सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के जरिए पंजीकरण करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है।

Doon University

पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये रखा गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी होगा, क्योंकि इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Doon University

प्रवेश प्रक्रिया के तहत, अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है, जिसके अनुसार उम्मीदवार अपनी तैयारी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी किया जाएगा, जबकि मेरिट सूची 10 जुलाई को प्रकाशित होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया 20 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और 3 अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

मूल दस्तावेज प्रस्तुत

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि कोई छात्र आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाता है, तो उसका प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। एक महत्वपूर्ण निर्देश यह भी दिया गया है कि सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, चाहे वे किसी भी श्रेणी से हों। हालांकि, यदि किसी कोर्स में आवेदन संख्या सीटों से कम रहती है, तो उस स्थिति में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और छात्रों को उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जा सकता है।

पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अलग से घोषित की जाएगी, जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। दून विश्वविद्यालय ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो और समय पर शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सके।

Read More : Washington के हिल्टन होटल में गोलीबारी से हड़कंप, पढ़ें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?