Shukra Pradosh Vrat:- शुक्र प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व होता है। इस दिन आपको कई नियमों का पालन करना होता है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि हमेशा के लिए बनी रहती है। महिलाओं को कुछ छोटी-छोटी बातों पर खास ध्यान देना होता है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा आप पर हमेशा के लिए बनी रहती है।
मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य का आगमन होता है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि आपको प्रदोष व्रत पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
क्रोध और विवाद से बचें
मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत के दिन हमेशा मन को शांत रखना चाहिए। महिलाओं को खासकर शुक्र प्रदोष व्रत के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए और किसी को कड़वे वचन नहीं बोलना चाहिए किसी से भी झगड़ा ना करें और क्रोध तो बिल्कुल भी ना करें।
काले वस्त्र न पहनें
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन किसी भी गहरे कलर और काले कलर के कपड़े पहनना वर्जित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले रंग को पहनना नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देना होता है यह नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इस दिन लाल गुलाबी या पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इन कलर के कपड़े सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और सौभाग्य को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
शिवलिंग को स्पर्श न करें
महिलाओं को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की शिवलिंग को कभी भी स्पर्श नहीं करना चाहिए दूर से जल चढ़कर प्रणाम करके उनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना महिलाओं के लिए विशेष फलदाई होता है।
तामसिक भोजन करने से बचें
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन गलती से भी प्याज और लहसुन या फिर किसी भी तरह का मांस का सेवन न करें। ऐसा करना वर्जित माना जाता है अगर आप व्रत नहीं भी रख रहे तब भी आपको सदा भोजन करना चाहिए। जिससे कि घर शुद्ध रहे और आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहे।
Read More:- संकष्टी चतुर्थी के दिन करें या छोटा सा काम, सर से उतरेगा भारी कर्ज का बोझ




