दिवाली की खुशियां मातम में तब्‍दील : रीवा में बस-ट्रक की टक्कर, 15 की मौत, 40 जख्‍मी, UP, बिहार और नेपाल के थे मजदूर  

Generic placeholder image
  लेखक: कुलदीप सिंह

रीवा। एमपी के रीवा में  शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। घटना में 15 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 40 लोग घायल हो गए।

एन 30 पर हुआ हादसा
यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले एनएच 30 पर हुआ। सभी मजदूर दिवाली पर घर जा रहे थे। सूचना पाकर सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पास के ही अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

प्रयागराज जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री लखनऊ जा रहे थे। बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो ट्रक से टकरा गई। ट्रक गिट्टी से लोड था। हादसे में बस पलट गई। बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।

100 से अधिक यात्री सवार थे
बताया जा रहा है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर मौके से लापता है। मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के हैं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन भी घटना स्थल पहुंचे।

CM योगी से की बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाइसे पर दुख जताया। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं, मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति सुरक्षित हैं या कम घायल हैं, उन्हें फर्स्ट एड दे कर रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है।

Diwali happiness mourning change. Rewa bus truck collision 15 killed 40 injured UP Bihar. nepal laborer

Comment As:

Comment (0)