iPhone 20 : Apple अगले साल iPhone 18 सीरीज उतारने की तैयारी में है, जिसमें iPhone 18, 18 Pro और 18 Pro Max के साथ एक फोल्डेबल iPhone की भी चर्चा है। इन डिवाइस के लॉन्च में अभी वक्त है, लेकिन टेक इंडस्ट्री की नजरें उससे भी आगे टिक चुकी हैं। दरअसल, iPhone 20 को लेकर लगातार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो Apple के अब तक के सबसे बड़े बदलाव हो सकती है। अगर सामने आ रही बातें सच होती हैं, तो iPhone 20 नया मॉडल होने से iPhone के इतिहास में एक नया अध्याय साबित हो सकता है।
कर्व्ड डिस्प्ले, बिना बटन का डिजाइन और पूरी तरह साफ स्क्रीन Apple को एक बार फिर टेक्नोलॉजी की रेस में नई दिशा दे सकते हैं। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि Apple कब और कैसे इस रहस्य से पर्दा उठाता है।
iPhone 20 : डिजाइन में उलटफेर
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 20 में Apple अपने मौजूदा फ्लैट डिजाइन को अलविदा कह सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी पूरी तरह कर्व्ड डिस्प्ले पर काम कर रही है, जो चारों किनारों से मुड़ी होगी। चारों तरफ से कर्व्ड डिस्प्ले सिर्फ देखने में ही अलग नहीं होगी, बल्कि यूजर के हाथ में फोन पकड़ने का अनुभव भी पूरी तरह बदल सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह डिजाइन iPhone को और ज्यादा प्रीमियम बनाएगा और स्क्रीन का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव हो जाएगा।
क्या iPhone 19 होगा गायब?
iPhone 20 को लेकर एक और दिलचस्प चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Apple सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकता है और iPhone 19 को पूरी तरह स्किप किया जा सकता है। इसके पीछे वजह कंपनी की 20वीं सालगिरह बताई जा रही है। Apple पहले भी ऐसा कर चुका है, जब iPhone 9 को छोड़कर सीधे iPhone X उतारा गया था। डिजाइन के साथ-साथ कंट्रोल सिस्टम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 20 में पावर और वॉल्यूम जैसे फिजिकल बटन हटा सकता है। उनकी जगह टच और प्रेशर-सेंसिटिव कंट्रोल दिए जा सकते हैं, जिससे फोन का फ्रेम और ज्यादा क्लीन और स्मूद नजर आएगा।
नॉच का पूरी तरह अंत?
iPhone के फ्रंट डिजाइन में भी क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि Apple अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। अगर यह तकनीक iPhone 20 में आती है, तो नॉच या पंच-होल जैसी चीजें पूरी तरह गायब हो सकती हैं। हालांकि, Apple की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन लीक जानकारियों ने Apple फैंस के बीच उत्साह जरूर बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया और टेक फोरम्स पर iPhone 20 को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।




