Weather News:- मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से घने कोहरे और शीतलहर के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार पारा गिरता जा रहा है। कोहरे और ठंड की वजह से आम जनता में परेशानियां बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से कई शहरों का तापमान लगातार गिरता जा रहा है अब ऐसे में कई शहरों में तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे लेट चल रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के कई शहर घने कोहरे भीषण ठंड और शीतलहर की गिरफ्त में आ चुके हैं।
जेट स्ट्रीम के चलते बड़ी ठंड
मौसम विभाग की माने तो ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम की रफ्तार बढ़ गई है जो कि अब 287 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के कई शहरों में लगातार ठंड बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे में भोपाल राजगढ़ इंदौर और शहडोल समिति कई शहरों में शीतलहर देखने को मिली है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और ठंडी हवाएं चल रही है।
कई जिलों में कोहरा
मध्यप्रदेश के कई शहरों में कोहरा दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, शाजापुर, रायसेन और विदिशा जैसे कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम हो चुकी है।
कई शहरों में दिन में भी जबरदस्त ठंड
कई शहरों में दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ रही है तापमान में गिरावट की वजह से ठंड में तेजी देखी जा रही है। ग्वालियर शहर में 7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान लगभग 15.1 डिग्री पर आ गया है। नौगांव, खजुराहो, रीवा और टीकमगढ़ जैसे कई शहरों में दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
कई सालों के टूटे रिकॉर्ड
इस साल ठंड ने कई बीते सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट चुके हैं तो वही इंदौर में भी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से बीते कई सालों के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पिछले कई सालों में इतनी ठंड नहीं पड़ी जितनी इस साल दर्ज की जा रही है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में बदलाव की स्थिति जारी, जाने आज के ताजा भाव





