Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में घने कोहरे और ठंड का असर लगातार बना हुआ, तापमान में हुई भारी गिरावट

मध्यप्रदेश में घने कोहरे और ठंड का असर लगातार बना हुआ, तापमान में हुई भारी गिरावट

Weather News:- मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की जबरदस्त मार झेल रहा है। एमपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में घने कोहरे और तेज ठंड मध्यप्रदेश में ग्वालियर चंबल समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम हो चुकी है। जिससे यातायात पर बहुत बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहडोल के कल्याणपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरा प्रदेश ठंडा नजर आ रहा है। एमपी के कई जिलों में उत्तरी और मध्य भाग में कोहरे की चादर लिपटी हुई है। शनिवार रविवार रात को भी घना कोहरा देखने को मिला है। आइए आज के मौसम का हाल जानते है।

इन जिलों में कोहरे का असर आया नजर

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है। जिसमें इन जिलों का नाम शामिल है। जैसे ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और रीवा में घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों मे घना कोहरा देखने को मिला है।

ट्रेनें चल रही लेट

मध्यप्रदेश में कोहरे का असर होने की वजह से कई ट्रेनों खूब पहुंचने में देरी हो रही है। मालवा एक्सप्रेस, झेलम, शताब्दी सचखंड और पंजाब मेल जैसी कई ट्रेनें 6 से 8 घंटे लेट पहुंच रही है। कोहरे के चलते 16 दिसंबर के बाद से लगातार ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

बर्फबारी से बड़ी ठंड

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हो रही है।

Read More:- बजट में घर ले आए पावरफुल वैक्यूम क्लीनर, घर चमकने लगेगा चकाचक, जाने इसकी कीमत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?