Home » राजनीति » Delhi Weather: दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम खराब होने की आशंका, प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज होंगी सील

Delhi Weather: दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम खराब होने की आशंका, प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज होंगी सील

Delhi Weather
Delhi Weather

Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार शाम से मौसम अचानक करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की रफ्तार घटने की आशंका जताई जा रही है, जिससे राजधानी की हवा और ज्यादा जहरीली हो सकती है। पर्यावरण विभाग पहले से अलर्ट मोड में है, क्योंकि ठहरी हुई हवा प्रदूषक कणों को नीचे ही रोक लेती है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया के जरिए हालात को लेकर सख्त संदेश दिया है।

उन्होंने साफ कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हालात बिगड़ सकते हैं और इस दौरान नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। GRAP-4 लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

Delhi Weather : होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि इस खराब मौसम में अगर कहीं भी निर्माण कार्य चलता मिला, तो इमारतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सिर्फ ठेकेदार या बिल्डर ही नहीं, बल्कि संबंधित जूनियर इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भी जिम्मेदार माने जाएंगे। नियमों की अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई तय है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में हालात ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रह सकते हैं। हवा की गति कम होने और नमी बढ़ने से प्रदूषण का स्तर और ऊपर जा सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह स्थिति फेफड़ों और दिल के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

लोगों को हो रही परेशानी

पर्यावरण मंत्री ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में किसी भी तरह की प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री को चलने नहीं दिया जाएगा। चाहे वह अधिकृत इलाके में हो या अवैध रूप से संचालित हो रही हो। सरकार द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर ऐसे कारखानों को चिन्हित कर सील करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण अब सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। हालात ऐसे हैं कि लोगों को खुली हवा में सांस लेना भारी पड़ रहा है। घरों में लगे एयर प्यूरीफायर भी राहत नहीं दे पा रहे। फिल्टर इतनी तेजी से खराब हो रहे हैं कि लोग परेशान हैं। वहीं, पुराने मॉडल के फिल्टर बाजार में मिलना भी मुश्किल हो गया है।

खराब AQI

शनिवार शाम तक राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार रहा। द्वारका सेक्टर-8 में AQI 442 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार 451 और अशोक विहार 445 के साथ बेहद खराब स्थिति में रहा। अगले दो दिन दिल्ली के लिए और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण रविवार और सोमवार को प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

Read More : Richest Even After Death: मौत के बाद भी सबसे अमीर! 2025 में इस कलाकार ने बदल दी दिवंगत कमाई की परिभाषा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?