Home » उत्तराखंड » पीएम मोदी के स्वागत में महक उठेगा देहरादून, रैली में महिलाओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जलवा

पीएम मोदी के स्वागत में महक उठेगा देहरादून, रैली में महिलाओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जलवा

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में नारी शक्ति बंधन बिल से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरा देहरादून महक उठने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत में पूरे देहरादून को फूलों से महक दिया गया है। रैली में महिलाओं और पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं का जलवा भी देखने को मिलेगा। संगठन द्वारा जिम्मेदारियां तय कर ली गई है। वही संगठन आत्मक जिलों को भीड़ जुटाना के लिए लक्ष्य दे दिए गए हैं।

जगजीत सिंह की गजल… तेरे आने की जब खबर महके, तेरी खुशबू से सारा घर महके..इसे इस मौके के साथ जोड़ा गया है। पीएम मोदी के देहरादून आगमन से जोड़कर इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सांसद से आने से पहले भाजपा की अंदाज में खुश होती नजर आ रही है, उनके अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी के स्वागत की टीम से पूरा शहर महक उठा है।

तैयारियों को लेकर भाजपा की हुई बैठक

लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए 16 से लेकर 18 अप्रैल के बीच संसद का खास सत्र शुरू हो गया है। इसे ठीक पहले पीएम मोदी का देहरादून में रोड शो होने वाला है। पीएम मोदी अपने भाषण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बातचीत करने वाले हैं इस नाते राज्य भाजपा संगठन का काफी उत्साह नजर आ रहा है। रैली में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन ने अलग से योजना भी तैयार कर रखी है। वही बृहस्पतिवार को तैयारी के लिए भाजपा द्वारा एक बैठक भी आयोजित की गई थी।

जिसमें महामंत्री संगठन अजय कुमार और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रैली के संयोजक कुंदन परिहार और बाकी के कई पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में तय किया गया कि सभी महिला पदाधिकारी को रैली के लिए महिलाओं की एक-एक गाड़ी लानी पड़ेगी और इसके साथ ही जिम्मेदारियां महिला मोर्चा को भी सौंप दी गई अपने स्तर से वह तैयारी में लग चुकी है। सारी तैयारियां जोरों से चल रही है।

6,6 कार्यकर्ताओं की जुटानी होगी भीड़

भाजपा की बैठक के दौरान देहरादून महानगर की हर विधानसभा से लगभग 6,6 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाना का लक्ष्य रखा गया है। वही देहरादून ग्रामीण को 10000 और ऋषिकेश को 10000 का लक्ष्य दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून नगर निगम के सभी पार्षदों को पार्टी द्वारा 500-500 की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही संगठन ने 12 किलोमीटर के रोड शो की जिम्मेदारी कैंट विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है। यह रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी। वही इस कार्यक्रम के दौरान स्थल पर सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठकर बातचीत करने की भी व्यवस्था अलग से की गई है।

Read More:- मध्यप्रदेश में फिर वापस लौटेगी गर्मी, बारिश का सिलसिला थमते ही तापमान पहुंच ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?