Home » उत्तराखंड » Dehradun से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, डिजी यात्रा सुविधा का भी आगाज

Dehradun से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, डिजी यात्रा सुविधा का भी आगाज

Flight Aeroplane
Flight Aeroplane

Dehradun News : IndiGo ने आज से देहरादून से नवी मुंबई के बीच पहली बार सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इस नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह उड़ान पर्यटन और चारधाम यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई से उड़ान भरकर विमान शाम 5:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद यह फ्लाइट शाम 6:10 बजे देहरादून से वापस नवी मुंबई के लिए रवाना होगी। करीब 2 घंटे 25 मिनट में यह दूरी तय की जाएगी।

Jolly Grant Airport पर 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है, जो 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस शेड्यूल में कुल 34 उड़ानों को मंजूरी दी गई है। कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है, वहीं कुछ नए शहर भी जोड़े गए हैं।

Dehradun

नए शेड्यूल के तहत, देहरादून से अब 12 शहरों के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी। इनमें दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इससे यात्रियों के लिए सफर और आसान होगा। आज से एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा भी शुरू हो रही है। इसका उद्घाटन केंद्रीय नागर विमानन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस सुविधा से यात्रियों को एयरपोर्ट में एंट्री और बोर्डिंग प्रक्रिया में आसानी होगी।

समय की बचत

डिजी यात्रा के तहत यात्रियों को बार-बार आईडी और टिकट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। एयरपोर्ट पर लगे कैमरे चेहरे की पहचान करके गेट खोल देंगे। इससे लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और समय की बचत होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित मानी जा रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को मोबाइल में डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा। आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर अपनी फ्लाइट डिटेल और फोटो अपलोड करनी होगी। यात्रा पूरी होने के 24 घंटे बाद डेटा अपने आप डिलीट हो जाएगा।

एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए वाईफाई, किड्स जोन और किताबें पढ़ने जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। इससे यात्रियों को फ्लाइट का इंतजार करते समय बेहतर अनुभव मिलेगा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

Read More : IPL टिकट पर घमासान, विधायकों को टिकट देने पर बनी सहमति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?