Croma : अगर आप लंबे समय से एपल डिवाइस लेने का सोच रहे थे, तो यह हफ्ता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ की शुरुआत कर दी है, जिसमें Apple के कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ऑफर सिर्फ पुराने मॉडल्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लेटेस्ट जेनरेशन डिवाइस भी छूट के साथ मिल रहे हैं।
सेल में iPhone 16 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, लेकिन एक्सचेंज, बैंक ऑफर और टाटा न्यू कॉइन्स जोड़ने पर 128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत करीब 35,991 रुपये तक पहुंच सकती है।
Croma की ‘Everything Apple Sale’
वहीं, iPhone 17 का 256GB मॉडल सभी बेनिफिट्स के बाद लगभग 44,768 रुपये में मिल सकता है। पुराने मॉडल्स भी कम नहीं हैं iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 13 पर भी कीमतों में अच्छी गिरावट देखी जा रही है, जिससे प्रीमियम फोन अब ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ गए हैं। लैपटॉप सेगमेंट में MacBook Air M4 बैंक ऑफर के साथ 85,990 रुपये से शुरू हो रहा है। स्टूडेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत करीब 59,320 रुपये तक जा सकती है। ज्यादा पावर की तलाश करने वालों के लिए MacBook Pro 14 (M5 चिप) 1,84,900 रुपये से उपलब्ध है, जिस पर चुनिंदा कार्ड्स से अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है।
AirPods और Apple Watch भी सस्ते
ऑडियो और वियरेबल्स कैटेगरी में भी ग्राहकों को राहत मिल रही है। AirPods Pro 3 की कीमत घटकर 23,900 रुपये हो गई है, जबकि कॉइन्स जोड़ने पर यह और कम हो सकती है। Apple Watch SE 3 करीब 23,900 रुपये से शुरू हो रही है और स्टोर ऑफर के बाद इसकी कीमत लगभग 22,611 रुपये तक पहुंच सकती है। नई Apple Watch Series 11 भी छूट के साथ सूचीबद्ध है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
यह सेल Croma की वेबसाइट और उसके फिजिकल स्टोर्स दोनों जगह लागू है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट, कूपन और लॉयल्टी कॉइन्स के जरिए अंतिम कीमत और घटा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि स्टॉक और अन्य कारणों से कीमतों में बदलाव संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।
Read More : US Supreme Court का फैसला, ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर रोक




