Rinku Singh:- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आज लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को 4-स्टेज पर का लिवर कैंसर था जिसकी वजह से वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। रिंकू सिंह के पिता का देहांत कल देर रात को हुआ वह लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
गंभीर हालत में कराया गया था भर्ती
रिंकू सिंह के पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता के गंभीर होने की सूचना जैसे ही रिंकू सिंह को मिली वह तुरंत T20 वर्ल्ड कप 2026 बीच में छोड़कर अपने पिता से मिलने पहुंचे। इसके बाद जिंबॉब्वे के खिलाफ वह टीम के साथ वापस जुड़े और पिता के निधन की खबर मिलते ही तुरंत वह वापस लौट रहे हैं। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस बात को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
गैस एजेंसी में काम करते थे रिंकू सिंह के पिता
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरण का कार्य करते थे। वह उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में गैस एजेंसी में काम करते थे और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे रिंकू सिंह के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरी तरह से उड़ान दी। रिंकू सिंह के क्रिकेटर बनने के बाद भी उन्होंने सिलेंडर वितरण का काम नहीं छोड़ा।
रिंकू सिंह ने बनाई खास जगह
गरीबी से जूझते हुए रिंकू सिंह ने कुछ ही वर्षों में भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी एक खास जगह बनाई। अपने बल्लेबाजी और मैच जीताने वाली पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू सिंह अपने करियर को लेकर बहुत आगे बढ़े। रिंकू सिंह के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनने में पूरा सहयोग किया और उनके सपनों को साकार करने में बहुत ही खास सहयोग दिया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read More:- सोना-चांदी के भाव को लेकर नया अपडेट आया नजर, जाने आज के ताजा बाजार भाव




