Weather News:- मध्यप्रदेश में जहां ठंड एक तरफ लगातार बढ़ती नजर आ रही है, वहीं अब कोहरे का असर कम देखने को मिल रहा है। हालांकि सर्द हवाओं में कोई कमी नहीं आई है हवाएं और भी ज्यादा बढ़ गई है। तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। पचमढ़ी में तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन तापमान 2 से 3 डिग्री के नीचे गिर सकता है। ऐसे में ठंड लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा सकती है। जहां एक तरफ धीरे-धीरे कोहरे का असर कम हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तापमान के लगातार गिरने की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है।
आज इन जिलों में नजर आया कोहरा
मध्यप्रदेश में कई जिलों में कोहरा कम पड़ गया है, लेकिन कुछ जगहों पर आज भी कोहरा नजर आया। जिसमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल का नाम शामिल है। इन जिलों में कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा कोहरा नजर आया। हालांकि कोहरे के कम होने के बाद भी तापमान के गिरने की वजह से ठंड लगातार बढ़ रही है।
इन शहरों का गिरा तापमान
मध्यप्रदेश के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। जिसमें पचमढ़ी का तापमान 3.8 डिग्री, कल्याणपुर 6.3 डिग्री, नौगांव 7 डिग्री, राजगढ़ 7.4 डिग्री, मलाजखंड 7.6 डिग्री, रीवा 8.2 डिग्री, उमरिया 8.3 डिग्री, रायसेन, छिंदवाड़ा और मंडल में 9 डिग्री तापमान रहा। वहीं खजुराहो 9.02 डिग्री, टीकमगढ़ 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड तेज रहेगी। 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते ठंड में और ज्यादा तेजी आएगी। इसकी वजह से मध्यप्रदेश के कई शहरों में तेज ठंड पड़ सकती है और सर्द हवाएं चल सकती है। मध्यप्रदेश में ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आ रहा रोज नया अपडेट, जाने आज कितने बदले भाव





