Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसकी वजह से ठंड लगातार बढ़ रही है। हालांकि आने वाले 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। वही पचमढ़ी और कल्याणपुर में तापमान 5 नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से दृश्यता भी कम हो चुकी है। उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से सर्दी और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में बुधवार रात ठंड और बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।
कई जिलों में घना कोहरा
कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह के 8:00 तक यह कोहरा घना था। इन जिलों में दमोह, खजुराहो, नौगांव, मुरैना, सीधी, दतिया, इंदौर, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर और देवास के नाम आते है। ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
आज के मौसम का हाल?
मध्यप्रदेश में आज का कोहरे का असर कम देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।
कोहरे से यातायात हो रहा प्रभावित
कोहरे की वजह से मध्यप्रदेश का यातायात प्रभावित हो रहा है। घना कोहरा छाने की वजह से रास्ता क्लियर नहीं दिख पा रहा है दृश्यता कम हो गई है जिसकी वजह से कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट चल रही है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और कोहरा लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
Read More:- सोना चांदी की कीमतों में आज आया नया मोड़, जाने आज कितने बदले मार्केट में भाव




