CM Yogi:- सीएम योगी कल बरेली के दौरे पर जायेंगे। वही आज बरेली में समीक्षा बैठक रखी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली में समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे में चर्चा करना है। गुरुवार यानी कि कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम योगी बरेली जाकर यहां पर चल रहे विकास के कार्यों पर नजर डालते हुए उनकी जानकारी लेंगे। बरेली में सीएम और डिप्टी सीएम के आने और उनके कार्यक्रम के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जा चुकी है। सजावट से लेकर साफ-सफाई और सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है।
गुरुवार को दोपहर में बरेली पहुंचेंगे योगी
सीएम योगी गुरुवार को यानि कि कल बरेली के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम योगी गुरुवार के दिन बरेली में दोपहर के लगभग 3:05 पर त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह समीक्षा बैठक में उपलब्ध होंगे। समीक्षा बैठक को संपन्न करने के बाद वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में भी शामिल होंगे। इस प्रकार पूरी दिनचर्या पूर्ण करने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी के इस डर के लिए सुरक्षा का खास इंतजाम रखा गया है।
सुरक्षा का रखा गया खास ख्याल
सीएम योगी सुरक्षा के लिए बरेली के साथ बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। जिससे कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए। सीएम की सुरक्षा के लिए लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को इकट्ठा किया गया है। जिसमें 6 एएसपी और 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 820 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल इसके साथ ही 120 महिला पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल है। सीएम और डिप्टी सीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए गए हैं।
पूरा शहर हुआ साफ सुथरा
सीएम योगी के बरेली दौरे के लिए यहां पर खास इंतजाम किए गए जिसने कई बदलाव हुए जहां पर श्यामगंज पुल के नीचे लगने वाला जूता बाजार हटा दिया गया जिसके साथ ही कंबल और मेवों की दुकान भी यहां से हटवा दी गई है। साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा गया है।





