CM Yogi:- सीएम योगी आज आगरा के दौरे पर रहने वाले हैं। आगरा में शनिवार यानी कि आज सुबह सीएम योगी पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण भी इस दौरान करने वाले हैं। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम योगी पहुंच चुके हैं यहां पर उनके जन्म प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत भी किया। होटल अमर में भाजपा और संघ के साथ सीएम योगी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।
सीएम योगी पहुंचे आगरा
आज यानी कि शनिवार को सीएम योगी आगरा पहुंच चुके हैं वह खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों के साथ नजर आए। इस दौरान जैन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत भी किया। यहां पर भाजपा और संघ पदाधिकारी के साथ वह अहम बैठक भी करने वाले हैं। इस बैठक के दौरान सीएम योगी और सभी भाजपा और संघ पदाधिकारी कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति होगी तैयार
साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जिसको लेकर चर्चा करने की संभावना जताई जा रही है। यहां होने वाली इस बैठक के दौरान भाजपा और संघ पदाधिकारी के साथ इस बैठक में कई अहम बातों पर चर्चा करेंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण भी करने वाले हैं।
Read More:- आज अमित शाह धर्म नगरी में करेंगे जनसभा को संबोधित, जाने आज का पूरा प्रोग्राम




