CM Yogi:- सीएम आज दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज वाराणसी दौरा रहने वाला है। सीएम का यह वाराणसी दौरा बहुत बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठक रखी गई है। सीएम योगी वाराणसी के अलावा आजमगढ़ और जौनपुर में भी दौरे पर जाएंगे।
वाराणसी और आजमगढ़ के साथ जौनपुर इन तीनों ही जिलों के कई मुद्दों पर आज खास बातचीत होने वाली है। इस दौरान सीएम योगी जानेंगे कि प्रगति कार्य किस तरह से चल रहे हैं। सीएम की सुरक्षा के लिए तीनों ही जिलों के पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया गया है ताकि सीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी ना हो पाए।
श्री काशी विश्वनाथ और बाबा भैरव के करेंगे दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी कि गुरुवार के दिन वाराणसी के इस दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ और बाबा भैरव के दर्शन भी करने वाले हैं। सीएम योगी इस दौरे के दौरान सर्किट हाउस में प्रशासनिक अफसर और एसआईआर के साथ की कज्जाकपुरा फ्लावर और रोपवे की समीक्षा भी करने वाले हैं। इसके साथ ही वह प्रगति कार्यों पर भी नजर डालेंगे, यहां से निकलने के बाद आजमगढ़ जिले में वह कलेक्ट्रेट में भी समीक्षा बैठक करने वाले हैं।
जौनपुर का दौरा
सीएम योगी जौनपुर के दौरे के अंतर्गत वह पनियरिया गांव जाएंगे जहां वह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के घर जाएंगे और उनके पिता सवधू यादव के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सीएम योगी यहां से वापस अपने स्थान के लिए निकलेंगे।
Read More:- स्मार्टफोन में स्लो चार्जिंग का झंझट होगा अब खत्म, अपनाएं यह कुछ खास आसान से टिप्स




