CM Yogi:- आज 5 जनवरी 2026 को कल्याण सिंह की जयंती मनाई जा रही है। कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी द्वारा उनके चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने राम भक्तों की भावनाओं का मान रखते हुए सहर्ष अपना मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया था।
कल्याण सिंह की जयंती
यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती आज 5 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां मौजूद रहे और उन्होंने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने सभा को किया संबोधित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब राम जन्मभूमि आंदोलन बहुत ही उच्चतम शिखर पर चल रहा था और राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए उस दौरान उन्होंने हिचकी चाहत के बिना ही अपना मुख्यमंत्री का पद त्याग कर दिया था। गुलामी की निशानी का वह ढांचा गिराए जाने पर उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी ली। इन्हें हमेशा ही अपने कार्य और राष्ट्रवादी मिशन के लिए मेहनत करने और आगे बढ़ाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Read More:- मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा ठंड का सिलसिला, कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित





