CM Yogi:- सीएम योगी आदित्यनाथ इस महीने काशी के वाराणसी में दौरे पर रहने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में रहने वाला है। इस दौरान वह वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे साथ ही इसके अलावा रोपवे गंजारी स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले हैं। इस दौर की तैयारी बहुत ही जोरों-शोरों से की जा रही है।
सीएम परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के इस दौरे के दौरान परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इन परियोजनाओं में कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा भी कई परियोजनाएं हैं, जैसे सोलर पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, नगर निगम के नए सदन भवन की प्रगति भी देखने वाले हैं। सीएम योगी का यह दौर बहुत ही खास रहने वाला है।
प्रोजेक्ट की भी करेंगे समीक्षा
कई परियोजनाओं के साथ ही सर्किट हाउस परिसर में तैयार किया जा रहे प्रदेश के पहले साइलेंट सब स्टेशन की जानकारी भी सीएम योगी इस दौरे के दौरान लेने वाले हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों और एनएचएआई के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा करने वाले हैं।
Read More:- उत्तरकाशी के जिला न्यायालय में बम और आरडीएक्स की सूचना, खबर के बाद मची अफरा-तफरी


