Chief Minister Yogi Adityanath:- सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में आज सीतापुर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। सीएम योगी का यह दौरा सीतापुर का रहने वाला है जहां वो तपोधाम आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा के पूरे इंतेजामत कर लिए गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का सीतापुर दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में सीतापुर पहुंचने वाले हैं इनका कार्यक्रम शास्त्री नगर के तपोधाम आश्रम में रखा गया है। इनका हेलीकॉप्टर जीआईसी स्थित हेलीपैड पर उतरने वाले हैं। सीएम योगी की फ्लीट करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित तपोधाम आश्रम पहुंचेगी।
सुरक्षा के इंतेजामात पक्के
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजामात कर लिए गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर लगभग 1700 पुलिसकर्मी तैनात कर लिए गए हैं। जो यहां पर सुरक्षा के तौर पर खड़े रहेंगे वही रूट पर संकरी गलियों के बीच में उनका काफिला गुजरने वाला है इसीलिए रूट पर अलर्ट कर दिया गया है और पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले हैं।
Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में खड़ी बाइक पर सोया युवक तभी बाइक में लग गई भयानक आग, राहगीरों ने बचाई जान





