सीएम योगी ने हिमाचल में कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया माफियाओं का साथ देने का आरोप, प्रियंका गांधी ने ये दिया जवाब


ऊना । इस समय हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा है. सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा चुके हैं हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया और प्रदेश की जनता से कांग्रेस का साथ ना देने का अनुरोध किया।
कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए. आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।
कांग्रेस का 'हाथ' माफियाओं के साथ सदैव रहा है... pic.twitter.com/0tYTZJaHen
संकट के समय देश छोड़ जाते हैं दोनों भाई बहन –योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हिमाचल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों भाई बहन पर गंभीर आरोप लगाए योगी आदित्यनाथ ने कहा किज़ब भी देश पर कोई संकट की घड़ी आती है तभी दोनों भाई बहन देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। आप बताइए कभी आपने दोनों भाई बहन को किसी राष्ट्र मुद्दे पर देश के साथ खड़े हुए देखा क्या दूसरा सवाल योगी ने पूछा क्या कभी करो ना कॉल खंड में दोनों भाई बहन को किसी की सेवा करते देखा ना ना
जब भी देश में संकट आता है, दोनों 'भाई-बहन' देश छोड़कर चले जाते हैं। pic.twitter.com/6O7tem5Cwd
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा
हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली विधानसभा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर जमकर तंज कसा. प्रियंका गांधी ने कहा, यहां के युवा रोजगार के लिए परेशान हो गए हैं. वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है.यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है. यहां 30 लाख युवाओं की आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं।
कांगड़ मैदान, ऊना में उमड़ा ये भारी जनसैलाब हिमाचल प्रदेश में बदलाव की बयार का संदेश दे रहा है। देवभूमि की जनता पूरे बहुमत से महंगाई से राहत देने वाली, पुरानी पेंशन, रोजगार, हर घर लक्ष्मी, विकास वाली सरकार चुनने जा रही है।
कांग्रेस आ रही है।https://t.co/Y6pMi7ceAV— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 7, 2022
नड्डा ने भी लगाए कई आरोप
वहीं शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी कांग्रेस पर कई आरोप लगाया. उन्होंने कहा, लंबे समय तक कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री के पद पर बैठकर देश पर राज किया लेकिन देश की दुनिया में पहचान नहीं बना पाए. परन्तु पीएम मोदी ने पिछले 8 साल में भारत को दुनिया के नक्शे पर खड़ा कर दिया है।
आज हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रामपुर में जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस ने हमेशा से ही जनता को गुमराह करने का काम किया है, वहीं डबल इंजन सरकार ने जनसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
प्रदेश की जनता पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। pic.twitter.com/6INmC8Qq3m
12 नवंबर को होगा मतदान
हिमाचल प्रदेश में चुनावों का बिगुल बज चुका है और 12 नवंबर को सूबे में मतदान होना है. पिछले 5 सालों से सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस उसे सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. वहीं बीजेपी सत्ता वापस पाने के लिए एड़ी चोटी की मेहनत कर रही है।
