Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रगति पोर्टल की समीक्षा के बाद इस पर आ रही सभी जन शिकायतों को लेकर उनके समाधान पर मीडिया से बातचीत की। मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री योगी ने प्रगति पोर्टल यानी कि प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन की समीक्षा करते हुए इस पर परियोजनाओं और योजनाओं के साथ जन शिकायतों के समाधान को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बातें कही।
प्रगति पोर्टल एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया – सीएम योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहां की यह प्रगति पोर्टल एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। इसके साथ ही लोगों की जिम्मेदारियां तय हुई और सामाजिक के साथ आर्थिक और पर्यावरणीय सुधार को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाया है। प्रगति पोर्टल एक परिवर्तन का आधार बन चुका है। जिसके चलते सभी भाग एक साथ बैठते हैं और एक दूसरे की समस्याओं को हल कर देते हैं इससे बहुत ही अच्छी मदद प्राप्त हुई है।
प्रगति पोर्टल द्वारा लगभग 97% समस्याओं का समाधान
प्रगति पोर्टल एक बहुत ही मददगार साधन साबित हो रहा है। इस योजना के जरिए कई लाभ आम जनता तक पहुंचे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी के इस विजन को उसके माध्यम से ही गति मिल पाती है। इससे पहले साल 2014 के पहले प्रोजेक्ट स्वीकृत तो होते थे, लेकिन कंप्लीट नहीं होते थे। लेकिन अब आज हर प्रोजेक्ट के शुरुआत के साथ ही उसका पूरा होने का समय निर्धारित हो जाता है। जिसकी वजह से यह बहुत ही मददगार साबित हो रहा है।
Read More:- मकर संक्रांति पर सूर्य देव को जल अर्पित करते समय करें यह कार्य, सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण





