CM Yogi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले को करीब 525 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर सरकार की विकास योजनाओं और प्रदेश में चल रहे कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टेकुआटार क्षेत्र में आयोजित किया गया है।
यहां से वह रामकोला, हाटा और कुशीनगर सदर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।
CM Yogi
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर से रवाना होंगे। इसके बाद वह एमपी पॉलिटेक्निक के हेलीपैड पहुंचकर राजकीय हेलीकॉप्टर से कुशीनगर के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 10:25 बजे टेकुआटार हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां तय कार्यक्रम के अनुसार विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
जनपद कुशीनगर में ₹525 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/SE6zUnObK2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 11, 2026
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Read More : Billboard History: हजारों साल पुराना है आउटडोर विज्ञापन का इतिहास, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी





