CM Yogi:- लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मिलकर कुछ ही देर में अशोक लीलैंड कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के प्लांट का उद्घाटन साथ में मिलकर करेंगे। इस दौरान यहां कई लोग मौजूद रहने वाले हैं। अभी से कुछ ही समय में इस अशोक लीलैंड कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन होने वाला है।
उद्घाटन की तैयारी हुई पूरी
देश की प्रमुख वाणिज्यिक निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड लखनऊ में अपनी बहुत ही अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल निर्माण कंपनी का उद्घाटन करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इस कंपनी का उद्घाटन कुछ ही देर में होगा। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एचडी कुमार स्वामी भी उपस्थित रहेंगे।
कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
इस उद्घाटन में कई दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं। इस उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह अभी मौजूद रहने वाले हैं। उद्घाटन में कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में पूछे गए एक सवाल पर मचा हंगामा, सवाल से पहुंची लोगों की भावनाओं की चोट





